दिमाग कमजोर होने का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 17:22

दिमाग की कमजोरी के कारण- What Causes Brain Weakness in Hindi

दिमागी कमजोरी कई कारणों से हो सकती है। यह समस्या आमतौर पर किसी बीमारी की वजह से या खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी गलत आदतों की वजह से होती है। इसके अलावा बहुत ज्यादा स्मोकिंग करने और शराब का बहुत ज्यादा सेवन करने वाले लोगों में भी इस समस्या का खतरा बना रहता है। कुछ लोगों में आनुवांशिक कारणों से भी यह समस्या होती है। बहुत ज्यादा असंतुलित भोजन करने और खराब जीवनशैली वाले लोगों में कम उम्र में ही दिमाग की कमजोरी हो जाती है। वहीं ऐसे लोग जो बहुत ज्यादा तनावग्रस्त होते हैं, उनके दिमाग पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।

दिमाग की नसों में कमजोरी के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि संक्रमण, आघात, स्ट्रोक, डायबिटीज, गठिया, ट्यूमर, खराब ब्लड सर्कुलेशन आदि शामिल हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info